रायसेन में वृंदावन की फूलों की होली,रायसेन के सरस्वती स्कूल परिसर में सेवा भारती ने आयोजित किया कार्यक्रम
-संस्कृति ओर संस्कार से समाज को जोड़े रखने की सेवा भारती ने की पहल
indiacitynews.com
(राजकिशोर सोनी)
रायसेन नगर के रामलीला मैदान में स्थित सरस्वती स्कूल परिसर में सामाजिक समरता एवं संस्कृति व संस्कारवान समाज की परिकल्पना को लेकर सेवा भारती द्वारा अनूठा आयोजन किया गया। 


सब जग होरी ब्रज में होरा की कहावत यूं ही नहीं है। जहां एक और ब्रज में होली का अद्भुत आनंद है। नहीं रायसेन जिले में भी जितने दिन की होली उतने ही होली के रूप व रंग देखने को मिल रहे हैं। सेवा भारती ने रायसेन में फूलों की होली का आयोजन किया जिसमें महिलाओं ने लगभग एक से पीले परिधान में जमकर फूलों की होली खेली और होली के गीतों पर जमकर नृत्य किया। 


यहां होली के अद्भुत रंग में सराबोर होने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं आईं।
इस आयोजन में शहर की 17 से ज्यादा भजन मंडलियों द्वारा भाग लिया,वहंी इस मौके पर वृंदावन की फूलों की होली खेलते हुए सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया।  इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 3100 द्वितीय 2100 और तृतीय 1100 रखा गया था। रविवार को दोपहर 2 से शुरू हुई भजन प्रतियोगिता के बाद को फूलों से होली खेली गई इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा एक ही परिधान में थी और छोटे बच्चों द्वारा राधा कृष्ण की झांकी सजाई गई।

नगर के स्थानीय भजन गायक अनिल चौरसिया द्वारा भजन गाया इसके साथ ही पंडाल में उपस्थित सभी महिलाओं और सेवा भारती के सदस्यों द्वारा जमकर फूलों से होली खेली। इस अवसर पर प्रमुख रूप से  सेवा भारती की प्रांतीय उपाध्यक्ष सेवा निवृत्त ज्वाइन डायरेक्टर डॉ. किरण शेजवार, सेवा भारती के कोषाध्यक्ष राज नारायण अग्निहोत्री,राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य सुश्री शशि ठाकुर, प्रांतीय संगठन मंत्री  सुरेंद्र सोलंकी,क्षेत्रीय समन्वयक सुनील माथुर, सेवा भारती जिलाध्यक्ष राजेश माथुर, सिविल सर्जन डॉ.एके शर्मा, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एसी अग्रवाल, डॉ चेतन शर्मा कथा वाचक पंडित दुर्गा प्रसाद शर्मा, गल्ला व्यापारी मिथिलेश सोनी,केशराम साहू,मनोज सोनी, मेडिकल व्यवसायी दीवान सिंह गौर,हरिश मिश्रा,श्रीमति भावना अग्रवाल, श्रीमति सपना अग्रवाल सहित नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


प्रथम पुरस्कार राधारानी भजन मंडली को मिला:-भजन प्रतियोगिताओं में शहर की 17 महिला भजन मंडलियों ने भाग लिया था जिसमें महिलाओं द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी प्रथम पुरस्कार वार्ड 9 राधा रानी भजन मंडली को मिला वहीं दूसरे स्थान पर वार्ड 18 राम जानकी भजन मंडली रही और तीसरे स्थान पर गोपालपुर राधा कृष्ण भजन मंडली को निर्णायक टीम द्वारा दिया गया इसके बाद भारत माता की आरती के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।

न्यूज़ सोर्स : Icn